तुलसी के पत्ते खाने के फायदे

तुलसी का पौधा आज लगभग हर घर मे मिल जाता है। हिन्दू धर्म मे तो तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती हैं। इसका कारण है कि तुलसी का पौधा मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अनेक प्रकार से लाभदायक होता है। तुलसी में एक नही बल्कि अनेक ऐसे पोषक तत्व होते है। जो शरीर मे होने वाली बीमारियों के इलाज़ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

लेकिन ज्यादातर लोग अभी तुलसी के पत्ते खाने के फायदे से अंजान हैं। अगर आप भी इनमें से एक है तो आपको आज का हमारा लेख आपको पूरा पढ़ना चाहिए। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख में तुलसी के पत्ते खाने के फायदे? के बारे में बताने जा रहे है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए कही न कही लाभदायक हो सकते हैं। तो चलिय जानते हैं। –

Contents

तुलसी के पत्ते खाने के फायदे

तुलसी के फायदों के बारे में आयुर्वेद में काफ़ी वर्णन किया गया हैं। काफी साल से पहले ही ऋषियों ने इस पौधे में अनेक औषधिक गुण होने का जिक्र किया था। जो आज वास्तव में मानव जाति के लिए काफी कारागार साबित हो रहे हैं।

अगर तुलसी के पौधे में औषधिक गुणों की बात करे तो इसमे प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, खनिज जैसे अनेक गुण मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। बाकी नींचे हमने तुलसी के पत्ते खाने के फायदे? के बारे में बताया है। आपको इन्हें जरूर पढ़ना चाहिए।

तनाव दूर करने के लिए

आज मनुष्य पूरी तरह तनाव में घिर चुका है। हर व्यक्ति घर, परिवार, काम को लेकर तनाव में रहता है। अगर आप भी किसी कारण तनाव में है तो आपके लिए तुलसी बेहद लाभदायक हो सकती हैं। तनाव से मुक्त रहने के लिए आप सुबह – सुबह खाली पेट 4 से 5 तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

कैंसर रोकने में फायदेमंद

कैंसर मनुष्य के लिए सबसे खतरनाक बीमारी है, जिसका इलाज़ अभी पूरी तरह संभव नही है। तुलसी से कैंसर का इलाज़ तो नही लेकिन अगर आप प्रतिदिन सुबह तुलसी से की पत्तियों का सेवन करते है, तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से खुद को दूर रख सकते हैं।

सांस की दुर्गंध दूर करने के लिए

मुँह से सांस लेते समय आज दुर्गंध आना आम बात हो गयी है। अगर आपके मुंह सभी सांस लेते समय बदबू आती है रो तुलसी आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकती हैं। तुलसी में काफी नेचुरल गुण होते है। जो सांस की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए

तुलसी में कुछ ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते है को त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। तुलसी के पत्तो का सेवन करने से रक्त में मौजूद अशुद्धियां दूर होती है। जिससे त्वचा पर होने वाले संक्रमण, मुँहासे नष्ट होते है और त्वचा चमकदार बनी रहती हैं।

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद

तुलसी के पत्ते पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभदायक होते हैं, अगर आपकी पाचन क्रिया सही नही है तो आपको आज से ही तुलसी की पत्तियों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि तुलसी के पत्ते में कुछ ऐसे औषधिक गुण मौजूद होते है जो आपके पीएच स्तर को संतुलित और अम्लीय स्तर को नियंत्रण रखते है। जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती हैं।

कान दर्द के लिए फायदेमंद

कान दर्द बहुत ही असहनीय होता है। जो आमतौर ओर अचानक होता है। कान दर्द अचानक होने पर तुलसी दर्द से राहत पाने के लिए सबसे अच्छा और कारगार घरेलू उपाय है। कान दर्द से राहत पाने के लिए आपको 4, 5 तुलसी के पत्तियों से रस निकालकर हल्का गर्म करके कान में डालना है। कान में तुलसी रस डालने के 5 से 10 मिनेट में ही आपको कान दर्द से राहत मिल जाएगी।

पथरी के लिए कारागार

तुलसी शरीर से पथरी निकालने के लिए काफी कारगार औषधि है। अगर आपके शरीर मे शुरुआती पथरी बनी है तो आप तुलसी के 4 से 5 पत्तियों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें। अगर आप लगभग 10 से 20 दिनों तक इसी तरह से तुलसी पत्तियों का सेवन करते है तो आपकी पथरी निकल जायेगी।

FAQ

तुलसी के पत्ते खाने से क्या फायदे है। इससे जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर नींचे दिए गए हैं। जिनके बारे में आप नींचे जान सकते है।

तुलसी की पत्ती का सेवन कब करना चाहिए?

तुलसी के पत्ते स्वास्थ्य शरीर के लिए खाली पेट सुबह – सुबह खा सकते हैं। आयुर्वेद में भी तुलसी खाने के कई फायदे बताए गए हैं।

तुलसी की तासीर कैसी होती हैं?

तुलसी की तासीर गर्म होती हैं। तुलसी की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन करने से खून पतला हो जाता हैं।

तुलसी में कौन – कौन से विटामिन होते है?

तुलसी में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के जैसी विटामिन मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।

तुलसी खाने के क्या – क्या फायदे होते हैं?

तुलसी खाने के कई फायदे होते है। कुछ के बारे में हम आपको ऊपर बता चुके हैं। आप ऊपर बताये गए तरीके को संबंधित बीमारी के इलाज़ के लिए उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तुलसी एक औषधिक पौधा है। जिसके गुणों के कारण आज हिन्दू धर्म मे इसकी पूजा भी की जाती हैं। तुलसी में ऐसे अनेक गुण होते है जो मनुष्य शरीर के लिये बेहद लाभदायक होते हैं। बाकी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में तुलसी के पत्ते खाने के फायदे के बारे में बता चुके है।

आशा करता हूँ कि आपको बताये गए तुलसी के फायदे लाभदायक हुए होंगे। आपको आज का हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताएँ। इसके साथ ही इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment