Best 3 Yoga For Stress | तनाव दूर करने के लिए योग

Yoga For Stress :- आज इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर मनुष्य अपने काम या परिवार की प्रॉब्लम की वजह से तनाव, चिंता से ग्रस्त है। और ये तो सभी जानते है कि जब कोई व्यक्ति तनावग्रस्त हो जाता है तो उसका मानसिक संतुलन खराब हो जाता है। जिसका सीधा व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है। तनाव मुख्यता कोर्टिसोल और एंड्रेलिन हार्मोन्स की वजह से होता है। अगर आप भी तनाव से ग्रस्त है।

तो आज का हमारा यह लेख आपके लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में तनाव दूर करने के लिए योग के बारे में बताने जा रहे है। जो तनाव से मुक्त करने के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं।

Contents

तनाव क्या होता है? | What is stress

तनाव दूर करने के लिए योग के बारे में जानने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि तनाव आखिर क्या है? तो दोस्तो अगर तनाव की बात करे तो यह एक ऐसी मानसिक बीमारी है। जिसके बिना जिंदगी जीने की कल्पना नही की जा सकती है। यौन शोषण, भावनात्मक दुर्व्यवहार, घरेलू हिंसा आदि जैसे कुछ कारक है जो मानसिक व्यवधान है जो मनुष्य को तनाव की तरफ ले जाते है।

तनाव 2 प्रकार के हो सकते है। सकारात्मक तनाव जो कि लाभदायक माना जाता है। जैसे कि पढ़ाई, नौकरीं को लेकर तनाव महसूस करने पर हम अपना काम अच्छी तरह से पूरा कर सकते हैं। वही नकारात्मक तनाव जो हमारे लिए हानिकारण होते है। जैसे भावनात्मक दुर्व्यवहार, घरेलू हिंसा यह तनाव हमे बीमारी की तरफ ले जाते है।

तनाव दूर करने के लिए योग

तनाव आज मनुष्य के लिए काफी घातक बीमारी साबित हो जाती है। तनावमुक्त होने के लिए अभी कोई विशेष उपचार नही है। लेकिन कुछ एक्सरसाइज, योग करके आसानी खत्म किया जा सकता है। नींचे हमनें कुछ योग के बारे मे बताया है जो तनावमुक्त कर आपके मन कि शान्ति के लिए साबित हो सकते है।

अंजलि मुद्रा योग

अजंली मुद्रा योग जिसे हम प्रणाम के नाम से भी जानते है। तनाव हमेसा मन की शांति को नष्ट कर देता है। और अंजली मुद्रा योग मन की शांति के लिए सबसे अच्छा योग माना जाता है। तो अगर आप तनाव महसूस कर रहे है तो यह योगा आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

प्रणाम योग करने से शरीर मे एक नई ऊर्जा बनती है जो शरीर के प्रत्येक हिस्से में फ़ैलकर शरीर को शुद्ध करती है। जिससे हमारा मन शांत होता है। और तनाव से छुटकारा मिलता है।

अंजलि योग करने की विधि

  • सबसे पहले आपको एक योग चटाई पर पैर के ऊपर पैर रखकर नमस्कार की स्थिति में बैठ जाना है।
  • अब आपको अपने दोनों हांथो को जोड़कर हृदय के पास ले जाना है।
  • अब आपको अपनी आंखों को बंद कर लेना है। और मन को शांत रखते हुए कुछ देर तक स्थिति में बैठकर ध्यान करें।
  • अंजलि आसन को इस विधि के अनुसार आप लगभग 5 मिनट तक कर सकते हैं। इससे आपके दिमाग को शांति मिलेगी और आपको तनाव से छुटकारा मिलेगा।

सुखासन योग

सुखासन दिमाग को नई ऊर्जा प्रदान करने लिए बेहद लाभकारी योग है। इस योग को करने से मन को सुख और शांति मिलती है। जिससे हमारा तनाव दूर होता है। इस योग को प्रतिदिन सुबह 5 से 10 मिनेट करके कुछ ही दिनों में आप खुद को तनावमुक्त कर सकते है। तनाव दूर करने के साथ – साथ इस योग को करने से शरीर से जुड़ी अन्य कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

सुखासन करने की विधि

  • इस आसन को करने के लिए आपको मैट बिछाकर बैट जाना है।
  • अब आपको अपने पैर को क्रॉस अवस्था मे कर लेना है।
  • अब कमर को सीधा रखते हुए अपने हांथो को घुटनो के ऊपर रख लेना हैं।
  • इसी विधि में आपको लगभग 5 मिनेट तक करना है। ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी। और तनाव से छुटकारा मिलेगा।

शीर्षासन योग

शीर्षासन मानसिक समस्याओं के निदान के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। तनाव से मुक्त होने के लिए योग गुरु के द्वारा शीर्षासन करने की सलाह दी जाती है। इस आसन को करने से शरीर में रक्त का संचार होता है जो दिमाग को तेज और शांत करने में मदद करता है।

शीर्षासन करने की विधि

  • शीर्षासन करने के लिए आपको एक योग चटाई पर वज्रासन की अवस्था मे बैठ जाये।
  • अब आगे की और जुकते हुए आपको अपने दोनों दोनों हांथो की कोहनियों को आपस मे मिलाते हुए जमीन पर टिका देना है।
  • अब आपको दोनों हांथो की अंगुलियों को आपस मे जोड़ लेना है और सर को दोनों हथेलियों के बीच रख लेना हैं।
  • अब आपको धीमे – धीमे सर को जमीन पर टिकाते हुए पैरों को ऊपर की ओर लें जाना हैं।
  • शरीर का सारा भार सर पर रखते हुए शरीर को सीधा करते पैरों को आसमान की तरफ ऊपर कर ले।
  • कुछ समय तक इस विधि में रहते हुए धीमे-धीमे शरीर को नीचे ले आना हैं।

FAQ

तनाव से कौन सी बीमारी होती है?

तनाव से ग्रस्त व्यक्ति की कब्ज की की बीमारी हो सकती है।

तनाव दूर करने के लिए उत्तम योग कौन सा है?

तनाव दूर करने के लिए शीर्षासन योग, अंजलि योग, सुखासन योग सबसे उत्तम माने जाते है। जिनके बारे ऊपर हमने बताया है।

तनाव मुक्त रहने के लिए क्या करे?

तनाव मुक्त रहने के लिए मनुष्य को 7 से 8 घन्टे की नींद लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

तो था हमारा आज का लेख जिसमें हमने आपको तनाव दूर करने के लिए योग | Yoga For Stress के बारे में बताया है। आशा करता हूँ की दिए गए आर्टिकल में तनाव दूर करने के लिए योग उपयोगी साबित हुए होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment