आम खाने के हैरान कर देने वाले फायदे

हर किसी को गर्मी के मौसम का इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के मौसम में ही हमें मीठे-मीठे आम खाने को मिलते हैं आम ना केवल फलों का राजा है बल्कि पूरे विश्व में हर जगह प्रसिद्ध है। और सबसे ज्यादा फलों में आम का ही सेवन किया जाता है।

लेकिन भारत पूरी दुनिया का ऐसा एकमात्र देश है जहां सबसे अधिक आम का उत्पादन किया जाता है। आम न सिर्फ अपने स्वाद और खुशबू के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इसमे बहुत से ऐसे गुण भी पाए जाते है तो शरीर के लिए उर्जावान तथा कई तरह की बीमारियों से protection प्रदान करता है।

अगर आप Mango खाते है तो आपको इसके फायदे अवश्य पता होने चाहिए। इसलिए आज हम आम खाने के हैरान कर देने वाले फायदे के बारे में चर्चा करेंगे जिनके बारे में सायद ही आप जानते होंगे।

Contents

आम क्या है? | What is Mango in Hindi

आम एक गूदेदार फल है जिसके बीच मे एक बीज पाया जाता है। जिसका उत्पादन में भारत नंबर वन पर है। इससे हम फलों का राजा भी कहते हैं। जिसका Scientific Name Mangifera indica है। जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन प्रोटीन वसा कार्बन कार्बोहाइड्रेट शुगर उपस्थित होती है।

जो शरीर में मौजूद कई तरह की बीमारियों से बचने में हेल्प करता है। इसके बहुत सारे फायदे है जिनके बारे में जानने के लिए हमारे लेख पर अंत तक बने रहे।

आम खाने के हैरान कर देने वाले फायदे | Surprising Benefits of Eating Mangoes

स्वस्थ्य शरीर के लिए दैनिकचर्या के साथ -साथ अच्छा भोजन और मौसमी फलों का सेवन करना बेहद जरूरी होता हैं। वही जब फलों की बात करते है आम का नाम जरूर आता हैं। क्योंकि आम में विटामिन ए, के और कार्बोहाड्रेट, फाइबर जैसे अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

जो शरीर मे होने वाली अनेक बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। मैं आपको सलाह देते हूँ कि आपको अपने डायट में आम को जरूर शामिल करना चाहिए। बाकी आम किस प्रकार लाभदायक उसके बारे में आप नींचे पढ़ सकते हैं।

कैंसर से बचाव के लिए आम उपयोगी

कैंसर एक बहुत ही घातक बीमारी है जो अगर किसी व्यक्ति को हो जाए तो उसके उपचार के लिए डॉक्टर से संपर्क करना ही पड़ता है और अगर इलाज में देरी हो जाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसी अवस्था में आम खाने से कैंसर का संक्रमण को रोकने में बहुत मदद करता है। क्योंकि इसमें कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। जो कैंसर को रोकने में सहायक होते है।

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाये

अगर शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है तो शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है आम भी शरीर की रोग प्रतिरोध की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आपका शरीर बदलते मौसम से होने वाले प्रभाव से बचाता है। इसलिए आप आम को अपने रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोके

कोलेस्ट्रॉल की वजह से मानव शरीर में हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है ऐसे में अगर आप अपने शरीर का कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आम का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हो सकता है आम में nutraceutical प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रख बढ़ने से रोकता है।

आंखों को स्वस्थ बनाए

आंखें शरीर का एक अहम हिस्सा है इनके स्वास्थ्य पर ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी होती है। यदि आंखों के स्वास्थ्य पर सही तरीके से ध्यान ना दिया जाए तो आंखों की रोशनी जाने की संभावना बनी रहती है। यदि आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आम का सेवन कर सकते हैं आम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद प्रदान करते हैं।

दिमाग को करे तेज

आम दिमाग को तेज करने और याददाश्त को बढ़ाने में भी मददगार होता है इसमें कई ऐसे बायो एक्टिव तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को तंदुरुस्त और याददाश्त को तेज करने में सहयोग करते हैं।

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के समय में महिला को भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है ताकि सही तरीके से बच्चे का विकास हो सके। आम में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाई जाती है इसलिए गर्भधारण के दौरान आम का सेवन करना सिद्ध होता है। लेकिन इसका सेवन केवल जरूरत के हिसाब से ही करें अधिक मात्रा में सेवन करने से यह शरीर में Gestational diabetes होने का खतरा बना रहता है।

FAQ

आम उत्पादन में भारत कौन से नंबर पर है?

आम का उत्पादन कई देशों में किया जाता है लेकिन आज भी भारत में सर्वप्रथम आम का उत्पादन किया जाता है यही कारण है कि आम का उत्पादन करने वाले देशों में भारत को पहला स्थान प्राप्त है।

आम का साइंटिफिक नाम क्या है?

वैसे तो आम को फलों का राजा कहा जाता है लेकिन विज्ञान में इसे Mangifera indica के नाम से जाना जाता है जो कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछा जाता है।

क्या आम का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है?

जी हां, आम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो बदलते मौसम के प्रभाव से शरीर में पैदा होने वाली बीमारियों से बचाता है।

आम खाने के क्या फायदे हैं?

आम खाने के क्या – क्या फायदे है उनके बारे में हम ऊपर बता चुके हैं।

आम में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं

आम में विटामिन सी, विटामिन के फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वभरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

निष्कर्ष

अब आप जान चुके हैं कि आम खाने से ना केवल आप इसके स्वाद का आनंद ले पाएंगे बल्कि शरीर को भी स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रख पाएंगे। आपको हमारे द्वारा अपनी वेबसाइट पर बताया करें इस आर्टिकल की जानकारी कैसी लगी कमेंट सेक्शन में अपने विचार हमारे साथ जरूर शेयर करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment