कोरोना वायरस क्या है उसके लक्षण व पूरी जानकारी

आज के इस लेख में हम कोरोना वायरस क्या है उसके लक्षण व निवारण के बारे में पढ़ेंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोनावायरस एक महामारी की तरह पूरे संसार में फैला है जिससे हर एक देश परेशान है। ये वायरस जितना ही सूक्ष्म है उतना ही ज्यादा खतरनाक व प्रभावी भी है। चीन के वुहान शहर से निकाल कर पूरे देश में तबाही मचा रहा है। भारत, रूस, अमेरिका और ना जाने कितने देश की आम जनता इस कोरबा महामारी का शिकार हो गई है।

Contents

कोरोना वायरस क्या है

कोरोनावायरस एक ऐसी बीमारी है जो महामारी का रूप ले चुकी है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। सांस लेने में तकलीफ होना, खांसी, जुखाम, किसी भी खाने का स्वाद ना आना, इस वायरस के फैलने के प्रमुख कारण है उसके अलावा छूने से भी ये वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान मे फैलता है। इसीलिए इस बीमारी को लेकर सभी के मन में काफी डर है और लोग सावधानियां भी बरत रहे हैं।

कोरोनावायरस के लक्ष्ण:-

आसान भाषा में कहा जाए तो कोरोनावायरस के लक्ष्ण बुखार से शुरू होते हैं। आगे इंसान को सुखी खांसी होती है और उसके एक ही हफ्ते बाद से सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना और कमजोरी जैसी परेशानियां होने लगती है। ये सभी लक्षण अगर किसी व्यक्ति को अपने अंदर नजर आते हैं तो समझ जाइए की उस बन्दे को कोरोनावायरस हुआ है।

कोरोनावायरस के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में परेशानी, किडनी फेल होना, ऑक्सीजन स्तर नीचे गिरना, इत्यादि शामिल है और इन्हीं सब कारणों की वज़ह से इंसान कि मौत भी हो सकती है। बुजुर्गों को ये समस्या ज्यादा होती है तो उनमें कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा होता है। कोरोनावायरस का खतरा उन लोगों के साथ भी गंभीर हो जाता है जिनको पहले से ही मधुमेह, अस्थमा, या हार्ट की बीमारी हो।

कोरोना संक्रमण होने के बाद क्या करे

जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण फैल रहा है सरकार ने उसके लिए उचित हॉस्पिटल, और क्वारिंटाइन सेंटर का निर्माण करवाया है अगर आपको कोरोना संक्रमण हो चुका है तो घबराने की जरूरत तो बिल्कुल नहीं है क्योंकि संक्रमण ना फैले उसके लिए आप एक जगह अपने आप को क्वॉरिंटाइन कर ले और सभी से दूरी बना ले।

उचित दवाइयां जैसे कोरोनिल या कोई और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाइयां अवश्य खाएं ऐसी चीजों का सेवन करे जिससे आपकी अंदर से इम्यूनिटी बूस्ट हो और आप इस वायरस से लड़ने के लिए सक्षम हो पाए।

• उचित दूरी बनाने से और समय समय पर दवाइयां लेने से आप कोरोनावायरस बच सकते हैं।

• अब तो कोरोनावायरस की वैक्सीन भी आ चुकी जिसको लगवा कर आप अपने अंदर से इसके प्रभाव को बड़ी आसानी से कम कर सकते हैं।

इससे कैसे बचें

सरकार ने कोरोनावायरस के खिलाफ कड़े निर्देश जारी किए हैं तो आइए अगली बिंदुओं में जानते हैं क्या है वह निर्देश जिससे हम इस खतरनाक बीमारी से बच सकें:-

• सरकार के मुताबिक इंसान को लगातार समय समय पर हाथ धोना है।

• एल्कोहोल से बना हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करे मार्केट में कई सारी कंपनी के हैंड सैनिटाइजर के उत्पाद मौजूद है।

• खांसते और छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या किसी टिशू पेपर से ढंक कर रखे।

• जिन व्यक्तियों को खांसी बुखार या जुखाम जैसी बीमारियां है उनसे उचित दूरी बनाकर रखें।

• मांस मीट मछली और नॉन वेज खाने से बचें।

• जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचे क्यूंकि कहीं ना कहीं जानवर भी इसके फैलने के कारण मे से एक है।

• कहीं भी जाए तो हर वक्त मास्क लगा कर रखे।

मास्क किनको लगाना चाहिए और कैसे लगाएं

• अगर आप स्वस्थ है तो भी आपको मास्क लगाना है और अगर आप बीमार है तो भी आपको मास्क लगाना है। स्वस्थ है तो बचने के लिए लगाना है और अगर बीमार है तो लोगो को बीमार ना करे उसके लिए लगाना है।

• मास्क को सामने से हाथ नी लगाना चाहिए अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोना चाहिए।

• मास्क चाहे अपना हो या दूसरे का इधर उधर नहीं रखना चाहिए। मास्क रखने के लिए उचित जगह का चुनाव करे।

• मास्क को इस प्रकार पहनना चाहिए जिससे नाक, मुंह, और दाढ़ी का हिस्सा ढका हुआ रहे।

• हमेशा साफ मास्क ही पहने।

• अपने पास हमेशा दो मास्क रखे अगर एक गंदा हो गया है तो उसे धोए और साफ वाले मास्क को पहने।

कोरोना के खतरे को कम कैसे करे व बचाव के उपाय

• हाथ साफ ना हो तो नाक, आंख, मुंह, इत्यादि जगहों पर बिल्कुल भी ना छुएं।

• भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

• यात्राएं और टूर वगैरा इस वक्त बिल्कुल ना करे।

कोरोना संक्रमण फैलने से कैसे रोकें?

• सार्वजनिक वाहन जैसे बस, ट्रेन, टैक्सी से यात्रा बिल्कुल ना करे।

• घर में मेहमानों को ना बुलाएं आज के समय में इंसान कब कैसे और कहां से आपको बीमार कर के कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसलिए सावधानियां अवश्य बरतें।

• घर की बनी हुई चीज खाए बाहर का कुछ ना खाएं बाहर की चीज़ों को जितना अवॉइड करेंगे उतना आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

•  अलग अलग कमरे में रहें और अपने कमरे, रसोई, व बाथरूम को समय समय पर साफ अवश्य करते रहें।

• 14 दिनों तक लोगों से उचित दूरी बना कर रखिए और अपना मास्क अवश्य लगाएं हाथ समय समय पर धीरे रहें।

• इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली चीजों और पकवानों का सेवन करे

FAQ

Q1- कोरोनावायरस के लक्षण बताइए?

Ans1- खांसी आना, तेज़ बुखार, सांस लेने में दिक्कत, और स्वाद ना मिलना।

Q2- कोरोनावायरस की शुरुआत किस देश से हुई?

Ans2- चीन के वुहान शहर से।

Q3- कोरोनावायरस को रोकने के उपाय बताइए?

Ans3- • समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहिए।
• जहां भी जाइए हैंड सैनिटाइजर साथ रखिए और उसका इस्तेमाल करते रहिए।
• लोगो से उचित दूरी बना कर रखिए।
• मास्क रोजाना लगाए।

Conclusion

इस लेख में हमने आपको कोरोनावायरस क्या है उसके लक्षण व पूरी जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा अगर पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ भी अवश्य शेयर करें। ताकि उनको भी जानकारी मिली रहे।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment