ब्लैक फंगस क्या है: कारण, लक्षण, उपाय व पूरी जानकारी

आज के इस लेख में हम बात करेंगे ब्लैक फंगस के बारे में कि ब्लैक फंगस क्या है किन कारणों से होता है इसके लक्षण क्या है और इससे अपना बचाव कैसे करें। अभी तक पुरी दुनिया कोरोनावायरस जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर ही रही थी ऊपर से अब एक और वायरस हमारे पर्यावरण में तेज़ी से फैलने लगा जिसका नाम है ब्लैक फंगस, जी हां ब्लैक फंगस के एक वायरस है जो कि दिल्ली और उसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में इसके कई मामले सामने आए हैं। ये वायरस इस लिए भी इतना खतरनाक है क्यूंकि इसके 54% मरीजों की जान चली जाती है। तो चलिए विस्तार से जानते है कि आखिर ये ब्लैक फंगस है क्या?

Contents

ब्लैक फंगस क्या है

ब्लैक फंगस एक बीमारी है जो म्यूकरमायोसिस नामक फंगल इंफेक्शन से फैल रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि ब्लैक फंगस इतना ज्यादा खतरनाक है कि इससे बचने के लिए इंसान के अंग को ही काटकर निकालना पड़ रहा है। तभी इंसान बच पा रहा है। डॉक्टर के पास इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प ही नहीं शेष बच रहा है। ब्लैक फंगस इतना ज्यादा खतरनाक है कि बिहार और पंजाब में इस बीमारी से मरीजों की जान भी जा चुकी है इसलिए अब सावधानियां ज्यादा बरतने की आवश्यकता है।

ब्लैक फंगस का खतरा किन लोगो पर ज्यादा है

ब्लैक फंगस का खतरा उन लोगों को सबसे ज्यादा है जो पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या कोई ऐसी दवाई ले रहे हैं जिससे उनकी इम्यूनिटी कम हो रही हो या शरीर को किसी दूसरी बीमारी से लड़ने की ताक़त को घटाती हो। ये बीमारी बुजुर्गों को ज्यादा हो रही है और ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। इसके अलावा जिनको कारोना हुआ था उनके ठीक होने के बाद वो ब्लैक फंगस जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

ब्लैक फंगस कैसे हो रहा है इसके कारण क्या है:-

ये जो वायरस हमारे पर्यावरण में फैल रहा है वह हमारे साथ फैल रहा है वह हमारे सांस के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करता है और अंदर से हमे कमजोर बनाता है।

• इसके अलावा अगर शरीर मे कहीं घाव है या कहीं जला है तो वहां इसके संक्रमण के खतरे ज्यादा है।

• अगर शुरुआत मे ही इस वायरस की पहचान ना की जाए तो यह हमें अंधा भी बना सकता है क्योंकि इससे हमारी आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा है तो अब आप समझ ही गए होंगे कि कितना खतरनाक है यह वायरस।

• शरीर के जिस भी हिस्से से ये फैलता है वो हिस्सा ही सड़ जाता है इसी कारणवश डॉक्टरों को हमारी जान बचाने के लिए शरीर से उस अंग को ही निकालना पड़ता है।

ब्लैक फंगस की उपस्थिति कहां हो सकती है?

ब्लैक फंगस एक rare संक्रमण है। लेकिन इसकी उपस्थिति हमारे पर्यावरण मे कहीं भी हो सकती है हमे ही अपना ख्याल इस खतरनाक बीमारी से रखना पड़ेगा। वैसे ये जमीन, सड़ने वाली जगह, ऑर्गेनिक पदार्थों में, जैसे – लकड़ियां, पत्तियां, या कम्पोस्ट खाद्य मे मिल सकता है।

ब्लैक फंगस के लक्षण

ब्लैक फंगस के कई सारे लक्षण सामने आए हैं आइए नीचे दिए बिंदुओ मे बात करते हैं

• चेहरे में सूजन आना।

• सर दर्द होना।

• बुखार होना।

• उल्टी होना।

• नाक बंद होना।

• साइंस कंजेशन।

• छाती मे दर्द होना।

• मुंह के ऊपरी हिस्से में या नाक में काला घाव हो जाना।

यह सभी ब्लैक फंगस के लक्षणों में आता है।

ब्लैक फंगस से बचाव करने के उपाय

ब्लैक फंगस से अपनी सुरक्षा करने के लिए हमने कई सारे उपाय आपको नीचे बताए हैं तो आइए जान लेते हैं कि क्या उपाय हैं।

• सबसे पहला उपाय यह है कि आप गंदगी वाली जगहों से दूर रहें क्यूंकि जहां जहां गंदगी, डस्ट, और कूड़ा कचरा है वहीं से ब्लैक फंगस हमारे शरीर में प्रवेश करता है। इसलिए ऐसी सब जगहों से दूर रहें।

• कंस्ट्रक्शन साइट जैसी जगहों पर जाने से बचें। अगर बहुत जरूरी हो जाना तो ही वहां जाए पर उचित दूरी बना कर रखिए। चेहरे और शरीर को ढंक कर रखिए।

• अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो उसे थोड़ा कम कर दें क्योंकि इन सब जगहों से भी ब्लैक फंगस फैल रहा है पर आप गार्डेनिंग करते ही हैं तो अपने हाथों में फूल स्लीव्स के ग्लव्स पहनिए।

• मास्क तो हर समय पहने। आज के समय में फोन भूल जाओ घर से चलेगा पर मास्क बिना लिए निकाल गए तो ये खतरे को आमंत्रण देने के समान है।

• उन जगहों पर भी जाने से बचिए जहां पर पानी का लीकेज हो या गंदा पानी हो। इसके अलावा जहां ड्रेनेज का पानी इकट्ठा हो वहां पर भी जाने से बचे।

अगर इन सभी बातों पर अमल करा तो आप ब्लैक फंगस जैसी खतरनाक बीमारी से अपना बचाव कर पाएंगे।

FAQ

ब्लैक फंगस क्या है?

ब्लैक फंगस एक तरह का वायरस है जो म्यूकरमायोसिस नामक फंगल इंफेक्शन से फैल रहा है।

ब्लैक फंगस के क्या लक्षण है?

ब्लैक फंगस मुख्य लक्षण सर दर्द, बुखार, सूजन आदि है। यह लक्षण के ब्लैक फंगस मरीजों में देखने को मिले है।

ब्लैक फंगस से बचने के उपाय क्या है?

अगर आप ब्लैक फंगस जैसी संक्रमण बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। और गंदे कूड़ा करकट वाली जगहों पर जाने से खुद को बचाना हैं।

Conclusion

आज के इस लेख में हमने जाना की ब्लैक फंगस क्या है और कितनी खतरनाक बीमारी है और अगर ध्यान ना रखा जाए तो इंसान अपनी जान भी गवां सकता है। हम आशा करते हैं कि आप अपना ख्याल अवश्य रखेंगे और अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो हमे नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए और इसे अपने दोस्तो, व रिश्तेदारों के साथ अवश्य साझा करें। ताकि वो भी इस खतरनाक बीमारी की गंभीरता को समझ पाए और सचेत हो पाएं।


नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment