गैस कम करने के लिए योग | Yoga To Reduce Gas

गैस की समस्या से आज हर उम्र का व्यक्ति जूझ रहा है। क्योंकि अब हमारे देश में फ़ास्ट फ़ूड जैसे – चाऊमीन, मोमो, बर्गर आदि का प्रचलन बहुत हो गया है। जिनका ज्यादा सेवन करने के कारण अक्सर लोग गैस की बीमारी का शिकार हो जाते है। लेकिन अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते है। तो योग का सहारा ले सकते है। क्योंकि बहुत से योगा है जो गैस की समस्या को दूर करने के लिए एक राम वाण की तरह असरदार साबित होते है।

इसलिए अगर आप भी योगाओं का सहारा लेकर गैस की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो आर्टिकल में आखिर तक हमारे साथ बने रहे। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ आसनों के बारे में और उनकी करने के पूरी विधि के बारे में बताएंगे। जो गैस की समस्या को दूर करने के लिए योग गुरुओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ माने जाते है। तो चलिए शुरू करते है –

Contents

गैस दूर करने के लिए योग

आज समाज में बहुत सी बीमारियां सामान्य हो चुकी है।जिसमें से गैस भी एक है। जिसकी वजह से बहुत सी बार शर्मिंदिगी का सामना करना पड़ जाता है और अगर आप भी गैस की बीमारी से ग्रासित है और इससे छुटकारा प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिये कुछ योगाओं का सहारा ले सकते है। जिनके बारे में नीचे एक – एक करके बताया गया है।

पश्चिमोत्तानासन योग

पश्चिमोत्तानासन बैठकर किया जाने वाला आसान है।जो कि गैस दूर करने के अलावा ब्लाड प्रेशर को कम करने सहायक होने वाला आसान है और अगर आप इसे नियमिय रूप से करते है। तो मेटाबालिज्म को रेग्युलेट करने में भी मदद मिलेगी।

पश्चिमोत्तानासन करने की विधि :-

  • इसके लिए आपको दोनों पैरों को एकदम सीधे फैलाकर लेट जाना है।
  • दोनों को दूरी न रहे और अधिक से अधिक पैरों को सीधा रखें।
  • सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को भी बिल्कुल सीधा रखें।
  • फिर दोनों हथेलियों को दोनों घुटनों पर रखना है।
  • जिसके बाद सिर और धड़ को धीरे – धीरे आगे की ओर झुकाएं।
  • घुटनों को बिना मोड़े और उठाये हाथों की उंगलियों से पैर की उंगलियों को पड़के
  • फिर गहरी श्वास लें और फिर धीरे – धीरे उसे छोड़े।
  • जिसके बाद सिर और मांथे को धीरे – धीरे घुटनों की तरफ बढ़ाये और मांथे को घुटनों से लगाने की कोशिश करें।
  • बाहों को झुकाएं और कोहनी से जमीन को छूने की कोशिश करें।
  • अब श्वास को पूरी तरह छोड़ देना है और कुछ देर इसे मुद्रा में बना रहना है।
  • और कुछ समय बात सामान्य अवस्था में आ जाये और सामान्य रूप श्वास लें।
  • जिसके बाद इसी प्रक्रिया को 3 से 4 बार दोहराएं।

पवनमुक्तासन योग

पवनमुक्तासन आसान एक उत्कृष्ट आसान है जोकि विशेष रूप से पेट की अनावश्यक गैस को बाहर निकलने में सहायक होता है और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

पवनमुक्तासन करने की विधि

  • इसको करने के लिए आपकोपेट के बल लेट जाना है।
  • फिर बांयें घुटने को मोड़ते हुए पेट के पास लेकर आना है।
  • जिसके बाद सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को आपस मे फंसाना है।
  • अंगुलियों को घुटनों के नीचे रखें।
  • जिसके बाद बाएं घुटने से सीने को छूने की कोशिश करना है।
  • फिर सिर को जमीन से ऊपर उठाएं और घुटने को नाक से छूने की कोशिश करें।
  • और नाक को घुटने से छूने के बाद इसी मुद्रा में 10 से 30 तक बने रहें।
  • फिर धीरे – धीरे सांस को छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाना है।
  • जिसके बाद यही प्रक्रिया को दाएं पैर से करना है और इसी प्रक्रिया को 3 से 5 बार करना है।

बिटिलासन योग

बिटिलासन के नियमित अभ्यास से पेट के भीतरी अंगों को मसाज मिलती है पाचन तंत्र में सुधार होता है और जानते ही है कि गैस की समस्या पाचन तंत्र से जुड़ी होती है। इसलिए इस आसन को करने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

बिटिलासन करने की विधि

  • इसके लिए आपको योगा मैट को बिछा लेना है और दोनों घुटनों को टेक कर बैठ जायें।
  • बिटिलासन को करने के लिए आप वज्रासन की मुद्रा में भी बैठ सकते है।
  • अब दोनों हांथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।
  • दोनों हाथों पर थोड़ा सा भार डालते हुए। अपने कूल्हों को ऊपर की ओर उठाये।
  • फिर जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैरों के घुटनों पर 90° का कोण बनाएं।
  • अब आपकी छाती जमीन के समान्तर होगी और आप एक गाय की तरह दिखाई देंगे।
  • अब आप एक लंबी सांस लें और अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
  • अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें।
  • इसी के साथ रीढ़ की हड्डी का निचले भाग को ऊपर उठाएं।
  • अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए। अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं।
  • और अपने मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।
  • इस मुद्रा को करते समय हांथ झुकने नहीं चाहिए।
  • फिर अपने सिर को पीछे की ओर करें और प्रक्रिया को दोहराहएं।
  • इस क्रिया को 10 से 20 बार करें।

FAQ

क्या योग और आसनों को करके गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है?

जी हां! अगर आप आर्टिकल में बताये गये योगासनों को नियमित रूप से सही प्रकार करते है। तो आपको बेशक गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

गैस की समस्या राहत प्राप्त करने के लिए बेहतर योगासन कौन – कौन से रहेंगे?

गैस की समस्या से राहत पाने के लिए बिटिलासन, पवनमुक्तासन, पश्चमोत्तानासन सबसे अच्छे आसान हैं। जिनकी करने की विधि को ऊपर साझा किया गया है।

क्या इन आसनों को करने से हमारे शरीर पर कोई दुर्प्रभाव तो नहीं पड़ेगा?

जी नहीं! इन सभी योगासनों को करने से आपके शरीर पर कोई दुर्प्रभाव नहीं पड़ेगा वल्कि आपको गैस की समस्या से छुटकारा के अलावा इन्हें नियमित रूप से करने पर आपका शरीर स्वस्थ्य और सुडौल होगा।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस उन योगासनों के बारे में विस्तार से जनकारी साझा की जिन्हें आप नियमित रूप से करके गैस की समस्या से राहत प्राप्त कर सकते है। तो अगर आप गैस की समस्या से परेशान है तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी रहा होगा।

इसके अलावा अगर आप आर्टिकल में बतायी गयी जानकारी से जुड़ी कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment