मोटापा कम करने के लिए बेहतरीन योगा | 3 Best Yoga for reduce obesity

Contents

मोटापा कम करने के लिए बेहतरीन योगा (Yoga)

जब हमारे शरीर मे अत्यधिक वसा जमा होने लगती है। तब हमारे शरीर का वजन बढ़ने लगता है। और एक स्थिति ऐसी बन जाती है जो हमे मोटापे का शिकार हो जाते है। और ये तो लगभग सभी जानते है की जब शरीर मे मोटापा बढ़ने लगता है। तो शरीर अनेक तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। काफी लोग ऐसे है जो अपने मोटापे से जूझ रहे है और अपने मोटापे को कम करने के लिए अनेक तरह व्यायाम, जिम, दवाई का उपयोग कर रहे है। लेकिन मोटापा घटने के नाम नही ले रहा है।

अगर आप भीं इन लोगो में से एक है। मतलब की शरीर के मोटापा (चर्बी) से परेशान है तो अब आपको ज़रा भी फिक्र करने की जरुरत नही है, क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में मोटापा कम करने के लिए योग लेकर आये है। जो आपके मोटापा कम करने मे काफ़ी सहायक हो सकते है। तो आइए जानते है –

मोटापा कम करने के लिए योग

स्वास्थ्य रहने के लिए योग सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। वही वजन घटाने में योग अन्य एक्सरसाइज, व्यायाम की अपेक्षा कम प्रभावी माना जाता है। डॉक्टर भी कुछ परहेज़ के साथ मोटापा कम करने के लिए योग करने की सलाह देते है।

आज हमने नीचे कुछ ऐसे ही योग के बारे में बताया है। जिन्हें फॉलो करके आप काफी हद तक अपने मोटापे को कम कर सकते है। आइए जानते है। yoga Too Reduce Fat –

भुजंगासन | Bhujangasana

भुजंगासन की अवस्था सांप की भांति होती है। इसलिए इस योग को भुजंगासन कहां जाता है। यह एक ऐसा योगा है जो आपके शरीर की में मौजूद रक्त और ऑक्सीजन को मिलाकर शरीर के अलग – अलग हिस्से में भेजता है।

जो मोटापा कम करने के लिए सबके जरूरी होता है। इस योगा के करने से शरीर में होने वाली अनेक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। मैं आपको सलाह दूँगा की आप मोटापा कम करने के लिए इस योग को नींचे दी गयी विधि के अनुसार जरूर करे –

भुजंगासन योगा करने की विधि

  • इस योग को करने के लिए आपको चटाई बिछाकर पेट के बल उल्टा लेट जाना है।
  • ध्यान रहे कि पेट के बल लेटते हुए आपको अपने सर और नाक को ज़मीन में सटाते पैर और एड़ी के पंजे आपस मे मिले हुए होना चाहिए।
  • इसके साथ ही आपको अपने हाथ की हथेलियों को ऊपर रखते हुए हाथों की कोहनियों को कमर से सटाकर रखना है।
  • अब आपको हांथ की दोनों हथेली पर बराबर बल देते हुए अपने नाभि तक के शरीर को धीमे – धीमे ऊपर उठाते हुए और धीरे – धीरे सांस लेते हुए शरीर को कमर के पीछे ले जाना हैं। और सर आसमान की तरफ रखना है।
  • 15 से 20 सेकंड तक आपको इसी अवस्था मे रहना है। ऑयर फिर धीरे – धीरे उसी अवस्था मे आ जाना है।
  • फिर इसी तरह से आपको 4 से 5 बार दोबारा करना है।
  • इससे आप जो योग करते समय सांस लेंगे उससे शरीर मे रक्त और ऑक्सीजन शरीर के अलग – अलग हिस्से में प्रवाह होगा जो मोटापे को कम करने में काफी सहायक होगा।

सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार ऐसा योग जिसे योग की सूची में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। क्योकि इस योग को करने से 12 योगासनों का फायदा होता है। इसलिए इस योग को योग का राजा भी माना जाता हैं। सूर्या नमस्कार योगा शरीर के अलग – अलग अंगों के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। वही यह योगा मोटापा कम करने में काफ़ी कारागार हैं। अगर आप मोटापा कम समय मे और सरल तरीके से कम करना चाहते है। तो सूर्या नमस्कार योगा सबसे अच्छा विल्ल्प साबित हो सकता है। इसे करने की विधि आप नीचे देख सकते है –

सूर्य नमस्कार

  • सूर्या नमस्कार योगा करने के लिए आपको एक सुबह – सुबह सूर्यां उदय के समय चेहरे को सूर्य की तरफ करके खड़े होना है।
  • अब आपको कमर को बिल्कुल सीधा रखते हुए अपने पैरों की एड़ी को आपस मे मिलाना है।
  • अब आपको अपने हांथो को सीने के पास ले जाते हुए हाथों को प्रणाम की अवस्था मे करना हैं।
  • इस अवस्था मे कुछ देर खड़ा होना है। आप कुछ सेकंड रुककर दोबारा इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

धनुरासन | Dhanurasana

धनुरासन मोटापा कम करने का अच्छा आसान है, इसे करने से पेट मे और स्त्रायुओ में खिंचाव का आभास होता है। यह पर के स्त्रायुओं को लचीला बनाने में मदद करता है। जिससे पेट मे मौजूद वसा कम होती है। जो कि मोटापे का मुख्य कारण मानी जाती है।

तो अगर आप मोटापे से परेशान है तो इस योगा को करके अपने पेट मे मौजूद वसा को कम करके मोटापे से छुटकारा पा सकते है। इस योग को करने की क्रियाविधि नींचे दी गयी है। जिसके अनुसार आप इस योग को कर सकते हैं।

धनुरासन योग करने तरीका

  • धनुरासन आसान करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को आगे सीधे करते हुए जमीन पर सीधे लेट जाना है।
  • अब आपको अपने घुटनों कोकमर के पास लाना है और हाथों से घुटनों को पकड़ लेना हैं।
  • अब आपको सांस लेते हुए छाती को ज़मीन ऊपर उठाते हुए कमर के पास खींचना है।
  • बस अब आपको इस अवस्था में आने के बाद सांस लेते हुए कुछ देर इसी अवस्था मे रुकना हैं।
  • कुछ देर बाद आपको सांस छोड़ते हुए पैर और छाती को धीरे – धीरे नीच लाना हैं।
  • इस तरह से आप इस योगा को कर सकते है। इस प्रक्रिया को उपको 3 से 4 बार दोहराना है।

मोटापा कम करने के लिए परहेज़

अगर आप वास्तव में अपने वजन कम करना चाहते है तो आपको योग करने के साथ – साथ खाने पर कुछ परहेज़ करना होगा। जो निम्लिखित है –

  • बाहर का खाना न खाएं ।
  • मसालेदार भोजन का सेवन न करे ।
  • चपाती रोटी, चावल का सेवन कम से कम करें ।

FAQ

मोटापा कम कैसे करें?

मोटापा कम करने के लिए आपको योग करने के साथ – साथ खान – पान के परहेज करना होगा। जिसकी ऊपर पूरी जानकारी दी गयी है।

मोटापा कम करने के लिए सबसे अच्छा योगा कौन सा है?

मोटापा कम करने के लिए सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, धनुरासन सबसे अच्छे योगासन माने जाते है।

क्या मोटापा कम करने के लिए योग के साथ-साथ जिम की मदद ले सकते है?

जी हां, आप योग के साथ – साथ जिम ट्रेनर की मदद से मोटापा कम कर सकते है।

निष्कर्ष

आज इस बढ़ते एडवांस युग मे मोटापे जैसी बीमारी से हर कोई ग्रस्त होते नज़र आ रहे है। लेकिन इससे बचने के कुछ योगासन मौजूद है। जिससे मोटापा कम किया जा सकता हैं। जिनके बारे में आज हमने आपको बताया।

आज हमने आपको मोटापा कम करने के लिए योगा | Yoga to reduce obesity के बारे में बताया है। मैं उम्मीद करता हूँ कि मोटापा कम करने के लिए इस आर्टिकल में दिए गए योग आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment