Gym क्या है इसके फायदे व पूरी जानकारी

आज के इस लेख में हम जिम क्या है इसके फायदे क्या क्या है उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। आज के दौर में हर इंसान चाहे लड़का हो या लड़की अपने सेहत मे सुधार करने और बॉडी बिल्डिंग में बहुत ध्यान देते हैं पर उन्हें ये कहीं कहीं समझ नहीं आता कि किस समय हमे जिम जाने के फायदे होंगे। लेकिन एक बात जो सभी को अपने ध्यान में रखनी चाहिए वो ये कि जब आप व्यायाम करते हैं उस वक्त आपको पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित करना चाहिए और सही तरीके से अगर व्यायाम नहीं करते तो जिम करने का कोई फायदा नहीं मिलता है।

Contents

Gym क्या है

जिम से अभिप्राय ये है कि इंसान अपने आपको तंदुरुस्त रखने व बॉडी से सुंदर बनाने के लिए जिम करता है और जिम करने वाले व्यक्ति अपने आप में अलग ही नजर आते हैं। उनकी बॉडी और उनके चेहरे पर अलग ही चमक होती है। जिनको लेकर लोग कुछ ज्यादा ही कॉन्शियस रहते हैं कई बार तो लोग एक दिन में दो बार जिम जाते हैं और कुछ लोग एक बार ही जिम जाने मे संतुष्ट रहते हैं। कुछ लोग सुबह के समय जिम जाना पसंद करते हैं कुछ लोग शाम के टाइम में जिम करते हैं। मन में सवाल यह उठता है कि हमें किस वक्त जिम करना चाहिए और किस वक्त जिम करने का ज्यादा फायदा होता है। जिम को हम एक्सरसाइज भी कह सकते हैं। एक्सरसाइज कई प्रकार की होती है।

हमे जिम क्यों करना चाहिए? (कारण)

जिम करने से हमें हमारे चेहरे पर रौनक देखने को मिलती है और हमारी सेहत भी अच्छी होती है आज के समय में हर किसी को जिम करना चाहिए और अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए जिम करने से शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और मन शांत रहता है। जिम करने से हमारा शरीर किसी भी बीमारियों से लड़ने के लिए भी सक्षम होता है और अपना स्टेमिना बढ़ाने मे भी जिम लाभदायक है।

हमे किस वक्त जिम करनी चाहिए?

देखिए हम किसी भी वक्त जिम करें उसका फायदा हमें भविष्य में मिलेगा चाहे सुबह जिम करें या शाम को जिम करें दोनों में ही फायदा भरपूर मिलता है। कुछ छोटे फायदे जो हमें तुरंत देखने को मिलते हैं वह कुछ इस प्रकार है।
नीचे दिए हुए बिंदु में हम जानेंगे कि जिम करने के फायदे क्या क्या है।

जिम करने के 4 प्रमुख फायदे

जिम करने के चार प्रमुख फायदे हम आपको बताएंगे जिसको पढ़ने के बाद अगर आप जिम नहीं कर रहे हैं तो शुरू कर देंगे। नीचे दिए हुए पोइंट मे आपको पता लग जाएगा कि क्या फायदा है –

1-जिम करने से हमारा शरीर आलस मुक्त रहता है और हममे नई ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा हमारी मसल्स और बोनस भी मजबूत बनती है

2- जिम करने से हमारा शरीर स्वस्थ व बीमारी मुख रहता है। किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए जिम बहुत ही कारगर उपाय है।

3- जिम करने से हमारा स्टेमिना और भी ज्यादा स्ट्रांग व मजबूत बनता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

4- जिम करने से आपकी बॉडी बन जाती है सिक्स पेक्स नजर आते हैं जो आपको अंदर से ही अलग ही खुशी देते है। इससे आपका वजन भी एकदम कंट्रोल में रहता है।

शाम को जिम करने के फायदे

आइए जान लेता है कि शाम को जिम करने से हमे क्या क्या फायदा मिलता है। नीचे दिए बिंदुओं को ध्यान से पढे।

•रात को आती है अच्छी नींद

अगर आप सुबह की बजाय शाम को जिम जाते हैं ना तो इसका एक सबसे बड़ा फायदा यह होता है क्या आपको रात में नींद बहुत अच्छी आती है। हम जितना अपना पसीना मेहनत करके गिराते है उससे हमे ही बेनिफिट होता है।

• पॉजिटिव एनर्जी मिलती है

जैसा कि हम जानते हैं कि एक्सरसाइज करेंगे तो हमारा पसीना अवश्य बहेगा गर्मी के समय में हमें अपना पसीना खूब बहाना चाहिए अगर हम जिम करके बहा रहे हैं तो हमे ज्यादा फायदा होगा। शाम को जिम करने के बाद जब हम घर आते हैं तो हमे थोड़ी देर रुक कर नहाना चाहिए। नहाते वक्त जो सुकून हमें मिलता है वह हमारे अंदर एक पॉजिटिविटी पैदा करता है।

• वर्कआउट करने का समय अधिक मिलता है

सुबह के समय हमारे पास जिस चीज़ की कमी होती है वो है समय क्यूंकि जिम के उप्रांट हमे अपने नित्य कार्य करने होते हैं किसी को ऑफिस तो किसी को कॉलेज भागना होता है ऐसे में वर्कआउट करने का समय नहीं मिलता है। लेकिन शाम के समय जिन करने का हमें यह फायदा जरूर होता है कि हमें वर्कआउट करने का अधिक समय मिलता है।

Conclusion

आज के इस लेख में हमने आपको बताया जिम क्या है और जिम करने के हमें क्या-क्या फायदे मिलता है। हम उम्मीद करते हैं आपको ये लेख पसंद आया होगा पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ अवश्य शेयर करे ताकि उनको भी जिम से संबंधित जानकारी और इसके फायदे के बारे में पता चल सकेे।

FAQ

Q1- जिम कब करनी चाहिए?

Ans1-जिम हम किसी भी समय कर सकते हैं चाहे सुबह करें या शाम में करे।

Q2- जिम करने के फायदे बताइए

Ans2- जिम करने के अनेकों फायदे हैं जैसे –
आपको शक्ति मिलती है।
बॉडी फिट रहती है।
बॉडी में आलस नहीं होता है।
मसल्स और बोंस मजबूत होती है।

Q3- जिम जाने की उम्र कितनी होती है?

Ans3- 13 से 15 साल के होने के बाद आप नॉर्मल जिम जाना शुरू कर सकते हैं।

Q4- जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए?

Ans4- जिम करने के बाद आप उबला आलू खाना चाहिए उबल आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है साथ मे केला, ओट्स भी जरूर खाएं।

Conclusion

आज के इस लेख में हमने आपको बताया जिम क्या है और जिम करने के हमें क्या-क्या फायदे मिलता है। हम उम्मीद करते हैं आपको ये लेख पसंद आया होगा पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ अवश्य शेयर करे ताकि उनको भी जिम से संबंधित जानकारी और इसके फायदे के बारे में पता चल सकेे।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment