कोरोना के दौरान घर में रहने के बाद कई लोगों का वजन बढ़ा। इनमें से कई लोग आज भी इस वजन को घटाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। वेट लॉस के नाम से हर किसी को लगता है कि भूखा रहना पड़ेगा, सुबह जल्दी उठना पड़ेगा या जिम में पसीना बहाना पड़ेगा।

लोग अपना रूटीन बना लेते हैं फिर मोटिवेशन की कमी के चलते इसे एक-एक दिन टालते रहते हैं। अगर आपको लगता है कि आप ओवरवेट हैं या शरीर के किसी हिस्से पर चर्बी ज्यादा है तो दो सिलेब्स के आजमाए ये सक्सेसफुल तरीके ट्राई कर सकते हैं।

बदलीं थीं खाने-पीने की आदतें सिलेब्स के वेट लॉस की बात करें तो भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा में रहा था। भारती को कई मेडिकल प्रॉब्लम्स थीं। वह प्रेग्नेंसी भी प्लान कर रही थीं। उन्होंने बिना खाना-पीना छोड़े अपना वजन घटाया इसके बाद प्यारे से बेटे गोला यानी लक्ष्य को जन्म दिया।

भारती अपनी डायट का खुलासा कर चुकी हैं। भारती ने बताया था कि वह उलटे-सीधे टाइम खाना खा लेती थीं। जल्दी थक जाती थीं और बॉर्डर लाइन डायबेटिक भी थीं। वजन कम करने के बाद भारती ने बताया था कि उनको हल्का तो फील हो ही रहा था

हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो गई थीं। भारती ने बस खाने-पीने की आदतें बदलकर अपना 15 किलो वजन किया था।

खाती रहीं मक्खन-पराठे भारती ने बताया था कि वह शाम को 7 बजे तक डिनर कर लेती हैं। इसके बाद 12 बजे के आसपास ही खाती थीं। वह 16:8 वाला इंटरमिटेंट फास्टिंग रूल अपनाती थीं जिसमें 8 घंटे वह सबकुछ खाती थीं। 16 घंटे फास्ट रहती थीं।

रात के वक्त ज्यादातर वक्त सोने में बीत जाता था तो ज्यादा भूख नहीं लगती थी। भारती ने यह भी बताया था कि वह दाल, चावल, घी, मक्खन, आलू के पराठे सब कुछ खाती थीं।

कंट्रोल करें पोर्शन साइज अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो पोर्शन साइज कंट्रोल करना भी फायदेमंद करेगा। आप अब तक जितना खाते रहे हैं, मात्रा पहले से घटा दें। थोड़ा-थोड़ा कुछ-कुछ देर में खा लें। एक्सरसाइज के नाम पर आप रोजाना बस 45 मिनट ब्रिस्क वॉक भी कर लें तो चलेगा।