Bounce Rate कैसे कम करे? 2023 में | Best Way to Reduse Bounce Rate

Bounce Rate:- हेल्लो दोस्तों आज के इस लेख में हम जानेंगे की bounce rate क्या है? आपने bounce rate का नाम काफी ज्यादा सुना होगा। लेकिन आज हम आपको डिटेल में बताएंगे कि bounce rate क्या है और इसे कैसे कम करें अगर आप ब्लॉगिंग कर रहे हैं या वेबसाइट चलाते हैं तो आपके लिए ये bounce rate के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसलिए इस पोस्ट को आप शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़िए। इसको पूरा पढ़ने के बाद आप bounce rate के बारे में सभी चीज जान जाएंगे।

Contents

Bounce Rate क्या है:-

आसान शब्दों में समझे तो bounce rate यह है कि जब कोई यूजर आपकी website या ब्लॉग पर आता है और दूसरे pages को open नहीं करता है और साइट को leave कर देता है। तो ये एक bounce है। तो इसी के हिसाब से ये प्रतिशत में calculate किया जाता है कि कितने लोग आपके वेबसाइट पर आए और दूसरे page पर ना जाकर उसको बंद कर दिए तो इसी को bounce rate कहा जाता है।How to Start a Blog in 2023 Full Guide in Hindi Start Blogging and Get AdSense Approval

एक बात हमे हमेशा अपने दिमाग में रखनी चाहिए कि हम अच्छे से अच्छा कंटेंट लिखे ताकि यूजर को अच्छा लगे और वो पूरा आर्टिकल पढ़े। इससे हमारा bounce rate control में रहता है।

bounce rate

Bounce rate को कैसे समझे:-

आसान शब्दों में समझे तो एक विजिटर आपकी वेबसाइट पर आया और उसने दूसरा पेज ना खोलकर बंद कर दिया। बस इतना ही bounce rate कहलाता है। आइए example के through समझते हैं:-

मेरे ब्लॉग का bounce rate अगर 70% है तो इसका मतलब 70% लोगो ने मेरा सिर्फ एक पेज ही खोला। इससे अब आप ये समझ सकते हैं जितना bounce rate कम होगा उतना ही वेबसाइट के लिए फायदेमंद है। अगर आपका बाउंस रते 20 से 30% है तो ideal माना जाता है।

यदि आपके ब्लॉग का bounce rate इससे भी कम है तो बहुत ही अच्छी बात है। लेकिन 26% से भी कम bounce rate वाली वेबसाइट इंटरनेट पर बहुत कम हैं। अगर आपका bounce rate 41% से 70% के बीच में है तो ये average माना जाता है। मगर इससे ज्यादा है तो आप नीचे compare कर के अवश्य देखे। नीचे वाली हेडिंग पर ध्यान अवश्य दें।

एक अच्छा bounce rate क्या होना चाहिए:-

हमारे ब्लॉग का bounce rate जितना कम होगा। हमारे लिए उतना ही ज्यादा सही है और आपको बता दे हर तरीके की वेबसाइट का bounce rate अलग अलग होता है। आइए जानते हैं अलग-अलग वेबसाइट के लिए क्या bounce rate होता है।

Content Website:- 40 – 60%

Lead Generation Website:- 30 – 40%

Retail business website:- 20 – 40%

Service provider website:- 10 – 30%

Landing pages website:- 70 – 90%

Blog website:- 70 – 98%

Bounce rate को कम कैसे करे:-

Bounce rate को कम करने के अनेकों उपाय हैं, नीचे दिए गए स्टेप में आपको अच्छे से पता चलेगा। की आप अपने वेबसाइट के bounce rate को कैसे कम कर सकते हैं:-

1- High quality Content लिखिए:-

अपने ब्लॉग या वेबसाइट का bounce rate कम करने के लिए high quality content लिखिए। यह सबसे जरूरी चीज है आपके ब्लॉग और वेबसाइट में कि आप अच्छे से अच्छा कंटेंट लिखें। ताकि यूजर को वह कंटेंट अच्छा लगे और वह उसे पूरा पढ़ें। जितना देर user आपकी वेबसाइट पर रुकेगा आपके वेबसाइट का bounce rate घटेगा।How to Start a Blog Best Blogging Tips in 2023

2- Site की design और look अच्छा होना चाहिए:-

इसको हमको जिस प्रकार समझते हैं कि जब आप किसी दुकान में जाते हैं तो उसकी सजावट पर अवश्य ध्यान देते हैं गे अगर वह अच्छा खासा ठीक-ठाक सजावट है और देखने में अच्छा लग रहा है तो ही आप वहां से सामान लेते हैं। ठीक उसी प्रकार वेबसाइट में भी होता है यूजर को आपकी वेबसाइट सुंदर और अच्छे से customize मिलती है।

तो यूजर को भी यह चीज अच्छी लगती है और वह आपकी वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा देर stay करता है और आपके एक ही नहीं अनेकों content को पढ़ता है। इसलिए अपनी वेबसाइट का डिजाइन और उसका look बहुत ही अच्छा रखिए।

3- Loading speed पर focus करिए:-

Loading speed bounce rate पर काफी ज्यादा प्रभाव डालती है अगर आपकी लोडिंग स्पीड धीमी है और आपका ब्लॉग धीमे load हो रहा है तो visitor को back button press करने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा और वो आपकी वेबसाइट के content को बिना पढ़े ही चला जाएगा चाहे आपने अपने ब्लॉग में कितना भी high quality content लिखा हो जब तक वो अच्छे से लोड नहीं होगा visitor तक पहुंचेगा नहीं उसका कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए अपने ब्लॉग की loading speed पर खास ध्यान दीजिए।

Loading speed पर एक नजर:-

1- अगर आपका ब्लॉग 1 सेकंड में load हो रहा है तो perfect है।

2- अगर आपका ब्लॉग 1 से 3 सेकंड में load हो रहा है तो अच्छा है।

3- अगर आपका ब्लॉग 3 से 7 सेकंड में load हो रहा है तो average है।

4- अगर आपका ब्लॉग 7 सेकंड से ऊपर में load हो रहा है तो very poor है।

ब्लॉग की loading speed ज्यादा से ज्यादा 1 से 3 सेकंड ही होनी चाहिए।

4- Internal Linking पर focus करिए:-

जब आप अपने ब्लॉग को लिखते हैं तो आपको internal linking पर बहुत ज्यादा focus करना होगा। जब आप अपने ब्लॉग में internal linking करते है तो उसमें user को एक option सा मिल जाता है कि वो आपके दूसरे पोस्ट को भी पढ़ सकता है। इसलिए internal लिंकिंग अपने दूसरे आर्टिकल की अपने same ब्लॉग में अवश्य करे।

हम recommend करेंगे कि आप जो पोस्ट लिख रहे हो उससे related आपके जो भी पोस्ट हो उसको हर दूसरे तीसरे paragraph के बाद अवश्य जोड़े। ताकि यूजर को आपके दूसरे आर्टिकल पर जाने का भी मौका मिले इससे आपके ब्लॉग का bounce rate कम होता जाएगा।

5- Internal लिंक हमेशा दूसरे page में खुलना चाहिए:-

जब आप अपने ब्लॉग में internal linking करे तो इस बात का खास ख्याल रखे की जब visitor आपके internal link पर क्लक्लीकर दूसरा ब्लॉग अलग tab में open होना चाहिए। जिससे विजिटर जिस ब्लॉग को पढ़ रहा है वह एक tab में open रहें और लिंक पर क्लिक करे तो वो दूसरे tab में open हो जाए। इससे आपका bounce rate कम होगा।Adsense Ads Limited or Adsense Ads not Showing on Your Website in 2023

6- Mobile Friendly site बनाइए:-

आपकी साइट मोबाइल friendly होनी चाहिए जैसे जब भी कोई विजिटर आएगा उसके सामने आपकी वेबसाइट proper way में open होनी चाहिए और साथ ही साथ उसमे आपके words proper दिखने चाहिए ऐसा नहीं होना चाहिए कि कुछ word दिख रहे हैं कुछ word नहीं दिख रहे हैं। क्युकी आज के समय में ज्यादा से ज्यादा यूजर मोबाइल से ही आपका ब्लॉग पढ़ेंगे। इसलिए आपकी वेबसाइट user friendly और mobile friendly होनी जरूरी है।

Conclusion:-

आज के इस आर्टिकल में हमने bounce rate के बारे में जाना कि वो क्या होता है और हम कैसे समझ सकते हैं कि हमारा bounce rate कितना होना चाहिए। यह बात तो तय है कि हमें अपना bounce rate कम रखने की कोशिश करनी है और bounce rate को कैसे कम करें। इसके बारे में हमने आपको डिटेल जानकारी दी है और हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो नीचे comment कर के जरूर बताइए।

video

FAQ

Q1- एक blog का bounce rate कितना होना चाहिए?

Ans1- अगर आपके ब्लॉग का bounce rate 10% से लेकर 40% तक है तो बहुत अच्छा है।

Q2- ऐसी कौन सी गलती है जिससे website का bounce rate बढ़ जाता है?

Ans2- Website का bounce rate बढ़ने का मुख्य कारण क्वालिटी कंटेंट ना होना। वेबसाइट का loading time ज्यादा होना। Internal Linking Thik ढंग से ना होना। Website का Design खराब होना।

Q3- Bounce rate को कम कैसे करे?

Ans3- ब्लॉग को अच्छे से डिजाइन करिए। Quality Content पर focus करिए। Content google के लिए नहीं अपितु user intent को समझ कर लिखिए। Internal linking अच्छे से करिए जो दूसरे page पर open हो। Related Post की linking जरूर करिए।

Q4- Website की loading speed कितनी होनी चाहिए?

Ans4- 1sec से 3sec तक Website की loading speed होनी चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment