Best Health Tips in hindi (8 बेहतरीन टिप्स)

आज के इस आर्टिकल मे हम best health tips in hindi के बारे में जानेंगे जिसे हर एक व्यक्ति खोज रहा है और उसका केवल एक ही सवाल रहता है कि हम स्वस्थ कैसे रहें? तो आज के इस आर्टिकल मे हम आपको स्वस्थ रहने की कुछ टिप्स देंगे जिसको फॉलो करने के बाद आप अवश्य स्वस्थ रह पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Contents

लोग स्वस्थ रहने की टिप्स क्यों खोज रहे हैं?

लोक स्वस्थ रहने के टिप्स इसलिए खोज रहे हैं आजकल हमारे वातावरण में जो हवा है वो बिल्कुल दूषित होती जा रही है इसके अलावा खानपान की चीजों में भी मिलावट होने लगी है। जिसके कारण लोगो अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वस्थ रहने की बेहतर टिप्स खोजना तो एकदम लाजमी बात है। इसके अलावा आपको अपने लक्ष्य मे सफल होने के लिए भी स्वस्थ रहना आवश्यक है बिना अच्छे स्वास्थ्य के आप अपनी सफल बनने की यात्रा ढंग से नहीं कर पाएंगे।

Best Health Tips in hindi (8 बेहतरीन टिप्स)

Best Health Tips in Hindi (स्वस्थ कैसे रहें 8 बेहतरीन टिप्स )

स्वस्थ रहने के लिए आपको नीचे दी गई बेस्ट हैल्थ टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा जोकि निम्न है –

1- सुबह उठकर एक्सरसाइज करें

आप स्वस्थ रहने की कोई भी टिप्स खोज लीजिए लेकिन अगर आप सुबह उठकर एक्सरसाइज, योग नहीं करेंगे तो कोई भी टिप्स काम नहीं आने वाली है। तो सबसे पहले अपने मस्तिष्क में एक बात रख लें कि सुबह भोर में उठकर एक्सरसाइज करना है। अगर आपकी आदत नहीं है तो आप धीमे धीमे शुरू करिए पहले 10 min करिए फिर धीमे धीमे अपनी समय सीमा को बढ़ाइए और कसरत शुरू कीजिए।

2- सुबह का नाश्ता

स्वस्थ रहने की टिप्स में आपका सुबह का नाश्ता बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप नाश्ता क्या करते हैं अगर आप बाहर का फास्ट फूड खा रहे हैं तो इससे आपकी सेहत केवल बिगड़ेगी। लेकिन आपको अपनी सेहत बनानी है तो आप नाश्ते में भीगे हुए चने प्याज डाल कर और अखरोट खा सकते हैं।इसके अलावा आप मौसम्मी फल और कुछ ड्री फ्रूट्स खा लीजिए। ये सुनिश्चित कीजिए कि आपका नाश्ता सुबह 8 से 9 के बीच में जरूर से जरूर हो जाए।

3- सुबह उठकर पानी पीजिए

सभी हैल्थ टिप्स में से ये सबसे ज्यादा असरदार है और उनके लिए खास कर के है जिनके अंदर कैलोरीज़ ज्यादा है + फैट भी तो आप सुबह उठकर बिना ब्रश कुल्ला किए 2 से 3 ग्लास पानी पीजिए। कोशिश करिए कि पानी को थोड़ा कुनकुना कर लीजिए। इससे क्या होगा आपके toxins बाहर निकलेंगे। इसके अलावा एक बात का विशेष ख्याल रखना है कि पानी का सेवन करने के करीब 45 min बाद तक कुछ भी नहीं खाना है।

4- चीनी व मीठा का सेवन कम कर दें

अगर आप स्वस्थ रहें की टिप्स खोज रहे हैं और आप चीनी का सेवन व मीठे का सेवन ज्यादा करते हैं तो उसे अभी ही छोड़ दें। क्यूंकि ये हमारे शरीर को नुक़सान पहुंचाती है। अगर उपयोग करना ही है तो शहद, गुड, व मिश्री का उपयोग कीजिए। साथ ही साथ नामक भी कम खाइए क्यूंकि ज्यादा नामक खाने से ब्लड प्रेशर high होने के chances बढ़ जाते हैं जोकि सही नहीं है। इसलिए नामक का सेवन भी कम करिए।

5- योगा रोज़ करिए

स्वस्थ जीवन की अगर आप कामना कर रहे हैं तो आप बिना योग के स्वस्थ रह ही नहीं सकते। जी हां योगा डेली करिए। अगर आदत नहीं है तो आदत डालिए इससे आप स्वस्थ ही नहीं रहेंगे बल्कि आपका दिमाग और मन भी शांत रहेगा। कोशिश करिए डेली 15 से 20 min योगा करिए। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योगा सबसे कारगर उपाय है। योगा करने के लिए किसी शांत जगह का चुनाव करिए और उस जगह को साफ कर लीजिए फिर योगा शुरू कीजिए। हर रोज़ सुबह भोर मे उठकर योगा चालू कीजिए।

6- पूरी नींद लीजिए

स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी नींद पूरी लेनी होगी। रोजाना 8 घंटे की नींद लेना हर मानव शरीर के लिए आवश्यक है। अगर किसी कारण वश कोई मानव अपनी पूरी नींद नहीं ले पाता तो उसमें कई प्रकार के रोग उत्पन्न होने लगते हैं। अच्छी नींद लेने से हमारी बॉडी को अगले दिन काम करने के लिए पूरी फुर्ती मिलती है और किसी भी काम में मन लगता है।

7- खाने पीने का समय निर्धारित करिए

आप किस समय खाना खा रहे हैं ये बहुत ज्यादा मैटर करता है। अगर आप समय पर खाना खा लेंगे हर चीज़ punctuality के साथ करेंगे तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। तो आपको सुबह 8 बजे तक नाश्ता कर लेना है। इसके बाद 12 बजे तक आप lunch कर लीजिए। और शाम को सूरज डूबने से ठीक पहले तक अपना रात का डिनर अवश्य कर लें ये आपके लिए सबसे जरूरी है और रात में सोते समय एक ग्लास दूध का सेवन शुरू कर दीजिए।

8- शरीर की मालिश जरूरी है

अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए शरीर की मालिश करना भी बहुत जरूरी है। आपको पूरे हफ्ते की थकान को अपने एक दिन के मालिश में उतरना चाहिए। ये आपको स्वस्थ रहने मे काफी मदद करेगी। मालिश करने के लिए आप सरसो का तेल, या इसके अलावा कोई भी आयुर्वेदिक तेल का प्रयोग कर सकते हैं इससे आपके शरीर में खून का प्रवाह और बेहतर होता जाता है। जिससे शरीर रोगमुक्त रहता है।

FAQ

स्वस्थ्य रहने के लिए क्या जरूरी है?

स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन योग,एक्सरसाइज करने के साथ – साथ अच्छे खान – पान पर ध्यान देना जरूरी है।

क्या कम नींद लेने से स्वास्थ्य पर फर्क पड़ता है?

जी हाँ, स्वस्थ शरीर के लिए मनुष्य के लिए 8 घंठे के नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर मनुष्य पूरी 8 घंटे की नींद नही लेता है तो शरीर में बीमारियों की बढ़ने की संका बढ़ जाती हैं।

स्वास्थ्य के लिए योग किस प्रकार लाभदायक है?

योग स्वास्थ्य शरीर के लिए सबसे कारगर उपाय है। अगर आप प्रतिदिन योग करते है तो आप हमेसा स्वास्थ्य रहेंगे।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने best health tips in hindi के बारे में जाना है और हम उम्मीद करते हैं कि आप जान ही गए होंगे कि आप अपने जीवन में स्वस्थ कैसे रह सकते हैं? और आपके इस प्रश्न का उत्तर आपको मिल गया होगा। यदि हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो व सगे संबंधियों के साथ अवश्य शेयर करें। ताकि वे भी अपने जीवन में स्वस्थ रहें।

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

Leave a Comment