Sitemap क्या है और इसे कैसे बनाये? 2023 में

Sitemap क्या है :- हेल्लो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि sitemap क्या है और इसे कैसे बनाए? Sitemap की बात की जाए तो ये हमारे वेबसाइट या ब्लॉग के लिए सबसे जरूरी चीज है। इसमें आपकी वेबसाइट के सभी पोस्ट के urls और सभी pages के urls होते हैं। जिससे google आपकी वेबसाइट के सभी पोस्ट और सभी पेजेस को एक queue में देख सकता है।जिससे हमारी वेबसाइट की indexing and crawling भी आसानी से हो जाती है। इस आर्टिकल में हम अपने वेबसाइट के sitemap को कैसे create करे इसके बारे में detail में जानेंगे।

Contents

Sitemap क्या है?(What is a sitemap in SEO?)

Sitemap की बात की जाए तो ये एक XML file होती है जो google को हमारी साइट के post, pages, images और video और अन्य फाइल के बारे में जानकारी देती हैं। ताकि google के spider या bots sitemap की मदद से हमारी site को crawl कर के index कर सके। https://technicalsandy.com/traffic-kaise-badhaye-website-pe/

एक sitemap google को ये जानकारी भी देता है कि हमारी website में कौन से pages और post जरूरी है और इसके अलावा इन फाइलों के बारे में आवश्यक जानकारी भी देता है जैसे pages को कितनी बार update किया गया, कितनी बार बदला, page किस भाषा में है इं सब के बारे में जानकारी देता है।

हालांकि google एक बहुत बड़ा search engine है अगर आप sitemap ना भी submit करे तो भी google आपकी site को ढूंढ लेगा और आपके साइट के pages को index भी कर लेगा उसे कोई problem नहीं होगी। लेकिन आपको फिर भी अपने सभी pages और post को अच्छे से index करवाने के लिए sitemap जरूर create करना चाहिए। ताकि google के bots को आपकी website को index करने में जरा भी मुश्किल ना आए।

Sitemap कितने प्रकार के होते हैं (Google sitemap):-

अब हम जानेंगे की Sitemap कितने प्रकार के होते हैं तो sitemap दो प्रकार के होते हैं

1- HTML Sitemap
2- XML Sitemap

XML Sitemap क्या है:-

हम जो sitemap अपने ब्लॉग या website के लिए बनते हैं को XML form में ही बनता है। एक अच्छा xml sitemap हमारी वेबसाइट के लिए road map का काम ही करता है और google के bots को हमारी वेबसाइट के pages और post तक लेके जाता है। ये SEO के लिए भी सबसे जरूरी है क्यूंकि google के bots को आपकी website के pages को जल्दी से खोजने में सहायक है। चाहे आपकी internal linking इतनी अच्छी ना भी हो तो भी।

XML sitemap के भी दो भाग होते हैं आइए वो भी जान लेते हैं:-

1- Index Sitemap (किसी website में कितने url मौजूद हैं)

2- URL Sitemap (webpage पर उन्ही urls की अंतिम जानकारी प्रदान करती है)

sitemap.xml example :-

https://technicalsandy.com/sitemap_index.xml

https://victoriousseo.com/page-sitemap.xml

https://www.forever21.com/sitemap.xml

Search Engine किसी भी sitemap को कैसे खोजता है:-

Search engine इस मामले में काफी smart होता है हम जब भी कोई नई post पब्लिश करते हैं तब एक पिंग उन search engine को पहुंच जाता है और उन्हें पता चल जाता है कि हमने अपनी वेबसाइट में कुछ बदलाव किया है या कुछ नया किया है और वो अपने आप उस site को crawl कर के index कर लेता है।

Blog me sitemap kaise add kare(Website sitemap):-

चाहे आप का blogger पर हो या फिर wordpress पर हो sitemap बनना बहुत ही simple काम है। XML sitemap कैसे बनाए और उसे सर्च console में कैसे add करे इसके बारे में easy step आप नीचे देख सकते हैं।

WordPress के लिए sitemap कैसे create करे (WordPress sitemap):-

Sitemap generate करने के लिए वर्डप्रेस में कई सारे plugins आते हैं जो आसानी से आपके ब्लॉग के sitemap को ही नहीं अपितु हर चीज को आसान बना देते हैं तो यहां पर हम yoast seo plugin की मदद से sitemap generate करना बताएंगे। क्यूंकि बहुत easily आपका sitemap create हो जाएगा।

1- सबसे पहले yoast seo plugin को आप install कर ले उसके बाद इसे activate करे।

2- उसके बाद आपको left side के menu में seo पर जाके general में click करना होगा।

3- General में क्लिक करने के बाद आपको feature tab का option दिखाई देगा उसपर click करिए और उसके बाद नीचे xml sitemap के switch को on कर दीजिए और उसके बाद save changes पर क्लिक कर दीजिए।

4- अब इसके बाद xml sitemap के बगल में  प्रश्न चिह्न दिखेगा (?) इसपर click करिए उसके बाद see the xml sitemap पर click कर के आप अपने blog का sitemap देख सकते हैं।

5- Sitemap को search console में सबमिट करने के लिए आपको Sitemap_index.xml

Yellow colour के text को copy करना है और जाके sitemap के option पर paste कर देना है। उसके बाद successfully आपका sitemap search console में add हो जाएगा।

Blogger में sitemap कैसे बनाए:-

Blogger में तो बहुत ही जायदा आसानी से sitemap create किया जा सकता है। Blogger में sitemap बनाने के लिए आपको नीचे दिए step को follow करना होगा।

1- Google में जाइए अरुंस्वर्च कीजिए sitemap generator पहली वेबसाइट को open कीजिए

2- अपने ब्लॉग के url को वहां पर paste कर दीजिए।

3- उसके बाद generate sitemap का option मिलेगा उसपर click कर दीजिए।

4- आपका sitemap तुरंत generate हो जाएगा उस पूरे को copy करिए अपने blogger के dashboard में आइए।

5- Dashboard में आने के बाद setting में जाइए फिर robots.txt कर के एक option वो disabled होगा उसे enable कर के वो code को paste कर दीजिए जो आपने sitemap generate करते time copy किया था।

6- इतना करने के बाद आप save changes पर click कर दीजिए। ये जो sitemap होगा ये सिर्फ 1 से लेकर 500 post तक के लिए होगा।

Sitemap को google search console में कैसे add करे:-

Sitemap को गूगल search console में एड करने से पहले ये जरूर ध्यान में रखे कि आपका ब्लॉग google search console में पहले से verify होना चाहिए।

1- सबसे पहले Google search console open कीजिए।

2- उसके बाद आपको side bar में sitemap का option मिलेगा।

3- तीसरे स्टेप में आप सामे चीज करिए जो वर्डप्रेस के लिए हमने ऊपर बताई है।

Sitemap_index.xml

इसको कॉपी करिए और अपने ब्लॉग के url के आगे paste कर दीजिए।

4- Submit के option पर Click कर दीजिए इसके बाद आपका sitemap google search console में submit हो जाएगा और success का option भी दिख जाएगा जाएगा।

Read Also

Bounce Rate क्या है और इसे कैसे कम करे 2023 में

Best Group Buy SEO Tool in Hindi 2023( review Of Toolszam.co )

DA PA Kya Hai Domain Authority Kaise Badhaye [ 16 Ultimate Guide ]

अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को जरूर देखें -How do I create a Sitemap?

sitemap kya hai aur ise kaise bnayein

Conclusion:-

आज के इस आर्टिकल में हमने sitemap के बारे में जाना की हमारे blog की indexing के लिए sitemap कितनी जरूरी चीज है और हमे अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए sitemap अवश्य create करना चाहिए ताकि google के bots हमारी website को आसानी से खोज ले और जल्द से जल्द हमारे post को index भी कर दे।

इसके अलावा हम अपने ब्लॉग के लिए sitemap किस प्रकार generate करे इसके बारे में भी पूरी जानकारी हमने इस ब्लॉग में प्राप्त करी हैं। हम आशा करते हैं आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा।

अगर पसंद आया हो तो इसे अपने ब्लॉगर दोस्तो के साथ अवश्य शेयर करे ताकि उनको भी sitemap से संबंधित पूरी जानकारी मिल सके।

FAQ AND PEOPLE ALSO ASK

  1. What is the purpose of sitemap?

    Ans-Sitemap website में बनाने का मैन मतलब ये होता है कि जिससे आपके Website में आने वाले Visitors या Crowler को एक नजर में पता चल सके कि आप किस तरह के कंटेंट आप अपनी Website पे publish कर रहे हैं और इससे किन लोगो को फायदा हो सकता है जिससे Search रिजल्ट में Show किया जा सके। इससे आपको Shopnshership मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

  2. What is a page map?

    Ans:-Page Map आपकी Website में कितने पेज हैं और उन पेज में अपने क्या क्या डाल रखा है इन सभी चीजों को प्रदर्शित करता है।

  3. HTML sitemap generator

    Ans:- वैसे तो अगर आपको google में बहुत मिल जाएंगे लेकिन कोनसा सही है और कोनसा गलता है बताना बहुत मुश्किल हो जायेगा इसलिए हम आपको उस Website का नाम बता रहे हैं जिससे आप HTML sitemap generator कर पाओगे। Website Name -https://www.mysitemapgenerator.com/start/free.str.html

  4. Best free sitemap generator

    Ans:-12 Best free sitemap generator1. Slickplan2. Dynomapper 3. Writemaps 4. Mindnode 5. PowerMapper 6. Inspyder Sitemap Creator 7. XML-Sitemaps 8. Google XML Sitemaps 9. Yoast SEO 10. XML Sitemap Generator 11.RankMath 12.All in One SEO

नमस्कार दोस्तों, मैं Sandeep Singh, Technical Sandy(टेक्निकल सैंडी) का Technical Author & Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैं एक बी.कॉम Graduate हूँ। मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है। मेरी आपसे विनती है की आप लोग इसी तरह हमारा सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। :) #We Technical Sandy Team Support DIGITAL INDIA

Share on:

3 thoughts on “Sitemap क्या है और इसे कैसे बनाये? 2023 में”

Leave a Comment